Showing posts with label nav samvatsar. Show all posts
Showing posts with label nav samvatsar. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

21 मार्च से नवरात्र और नव वर्ष का शुभारम्भ


नवरात्रे तथा घट स्थापना?
21 मार्च से ही नव संवत 2072 का शुभारम्भ है तथा चैत्र नवरात्रे आरम्भ हो रहे हैं जो 28
तारीख तक रहेंगे। तृतीया तिथि का क्षय होने से नवरात्रे 8 दिन के है। अष्टमी का कन्या पूजन, 27
मार्च और राम नवमी अर्थात राम जन्मोत्सव 28 तारीख को है।
घट स्थापना का मुहूर्त -
प्रातः: 6.30 से 7.35
प्रातः 8.15 से 9.45
दोपहर- 12.10 से 12.50 बजे तक ,अभिजीत मुहूर्त

कैसे करें घट स्थापना ?
घर का एक ऐसा स्वच्छ स्थान सुनिश्चित कर लें जहां कोलाहल न हो और पूजा के समय
आपका मुख पूर्व या उत्तर की ओर हो और आप आसन पर बैठें। मिट्टी या किसी धातु के कलश में
गंगा जल, एक सिक्का,जौ, चावल, रोली व तिल डालें। कलश के मुंह पर 5 या 7 आम के पत्ते
रखें। कलश पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बना दें और मौली बांध दें।
एक पानी वाले नारियल पर लाल चुनरी या वस्त्र बांध कर लकड़ी की चौकी या मिट्टी की बेदी
पर ईषान कोण में स्थापित कर दें ।



जौ या खेतरी बीजना
इसी समय मिट्टी के गमले या मिट्टी की बेदी पर भुरभुरी मिट्टी में, जौ बीज
कर , आम के पत्तों से ढंक दे, तीसरे दिन अंकुर निकल आएंगे। हरे रंग के अंकुर

सौभाग्य व सुख समृद्धि के सूचक हैं।

मूर्ति / चित्र स्थापना
एक लकड़ी के पीढ़े या चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछा कर मां दुर्गा की या भगवान राम या
हनुमान जी की छोटी मूर्ति या चित्र पूजा स्थान या घर के मंदिर में लाल या पीले वस्त्र पर स्थपित करें
और रौली, चंदन, पुश्पादि अर्पित करें ।

अखंड ज्योति एवं पाठ
यदि संभव हो और सामर्थ्य भी हो तो देसी घी का अखंड दीपक जलाएं। इसके
आस पास एक चिमनी रख दें ताकि बुझ न पाए।दुर्गा सप्तषी का पाठ करें।
नित्य पूजन
समयानुसार तथा समय की उपलब्धतानुसार, दुर्गा सप्तषती चाहे पूरी पढ़े या एक दो
अध्याय। प्रतिदिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पढ़ने का भी लाभ मिलेगा। ‘ओम् ऐं हृीं क्लीं
चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

नवरात्रि की तालिका
21 मार्च-प्रतिपदा- शनिवार - कलश स्थापना एवं देवी शैल पुत्री की आराधना
22 मार्च-द्वितीया एवं तृतीया-रविवार- देवी ब्रहमचारिणी एवं चंद्रघंटा की पूजा
23 मार्च- चतुर्थी- सोमवार- कूश्माण्डा देवी की उपासना
24 मार्च- पंचमी- मंगलवार- स्कंदमाता की पूजा
25 मार्च- शश्ठी - बुधवार - हात्यायनी पूजा
26 मार्च- सप्तमी- वीरवार- कालरात्रि पूजा
27 मार्च- दुर्गाश्टमी-षुक्रवार- महा गौरी आराधना
28 मार्च- राम नवमी- शनिवार - सिद्धिदात्री उपासना

क्या है दुर्गा सप्तषी में?
इसमें 700 श्लोक ब्रहमा, वशिष्ठ व विश्वामित्र द्वारा रचित हैं ,इसीलिए इसे सप्तषी कहते हैं। इसमें 90 मारण के, 90 मोहन के, 200 उच्चाटन के, 200 स्तंभन के, 60- 60 विद्वेशण के कुल मिला कर 700 श्लोक हैं। यह तंत्र व मंत्र दोनों का अदुतीय संपूर्ण ग्रंथ है ।इनका दुरुपयोग न हो इसलिए, तीनों विद्वानों ने इन्हें श्रापित भी कर दिया। अतः पहले ष्षापोद्वार के 20 मंत्र पढ़ कर ही दुर्गा सप्तषी का पाठ आरंभ होता है।



व्रत
पूरे नौ दिन अथवा सप्तमी , अष्टमी या नवमी पर निराहार उपवास रखा जा सकता है। इस
मध्य केवल फलाहार भी किया जा सकता है।
कन्या पूजन
अष्टमी या नवमी पर 9 वर्ष की कन्या तथा एक बालक को घर बुलाकर उनका पूजन करके
भोजन करवाएं। उन्हें उचित दक्षिणा एवं उपहार सहित विदा करें ।
किस समस्या के लिए कैसे मंत्र पाठ करें ?


नवरात्रि में साधना
1. व्यापार वृद्धि-आर्थिक उन्नतिः उत्तरामुखी बैठ कर काली हकीक माला से 3 दिन 3 माला रोज करें ।
मंत्र: ओम् हृीं श्रीं क्लीं क्रों घण्टाकर्ण महावीर लक्ष्मीं पूरय पूरय सौभाग्यं कुरु कुरु स्वाहा !!
2. ऋण मुक्तिः पश्चिम मुख बैठ के ,लाल आसन पर पीले वस्त्र पहन के 3 काली हकीक माला करें।
मंत्रः ओम् भं भैरवाय नमः !!
3. विदेश यात्रा बाधाः लाल वस्त्र पहन, पश्चिम मुख करके हनुमान जी का ध्यान करते हुए 54 बार
मंत्र जाप करें- ओम् क्षं फट् !!
4.पद प्रतिश्ठाः सफेद आसन पर सफेद वस्त्र पहन के उत्तरामुखी होके 7 माला करें –
मंत्रः हं ह सें ह स क रीं ह सें !!
5. प्रमोशन: सफेद वस्त्र पहन के उत्तरामुखी हो एक माला रोज करें मंत्र-
ऐं ओम् हृीं नीलरातायै क्लीं हुं फट्!!
6.विवाहः लाल या सफेद वस्त्र पहन कर,पूर्वामुखी हो लड़का एक माला रोज करे ।
मंत्रः पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्!तारणीं दुर्ग संसारसागरस्य कुलोद्भवाम्!!
कन्या का मंत्रः ओम् गौरी ! षंकराधीषे ! यथा त्वं षंकरप्रिया!
तथा मां कुरु कल्याणि कांता सदुर्लभाम् !!
7.मकानः रक्तचंदन की माला से उत्तरामुखी हो कुल 21 माला करें
मंत्रः ओम् देवोत्थाय नमः !!
8.संतान विवाहः लाल वस्त्र पहन ,उत्तरामुखी हो ,7 माला रोज करें
-मंत्रः ओम् क्रीं क्लीं विवाह बाधा निवारणाय फट्!!
9.स्थाई संपत्ति: पूर्वामुखी हो,पीले वस्त्र पहन कमलगटटे की माला से 3 माला रोज करें
मंत्रः ओम् पद्मावती पद्मनेत्रे लक्ष्मीदायिनी सर्वकार्य सिद्धि करि करि !
ओम् हीं श्री पद्मावत्यै नमः!!
10.साजिष व शड़यंत्र मुक्तिः दक्षिणामुखी हो लाल वस्त्र पहन,मूंगे की माला से 3 माला रोज
करें।
मंत्रः क्रीं क्रीं क्रीं हीं हीं हूं हूं दक्षिणे कालिके
क्रीं क्रीं हीं हीं हूं हूँ सवाहा !!
11.कोर्ट केसः पूर्वामुखी बैठ, लाल वस्त्र पहन 21 माला 7 दिन करें ।
मंत्रःषूलेन पाहि नो देवि पाहिखड्गेन चाम्बिके !
घण्टा स्वनेन नः पाहि चापज्यानिः स्वनेन च!!
12. शत्रु विजयः दक्षिणामुख हो,लाल वस्त्र पहन,3 माला रोज करें ।
मंत्रः ओम् क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीये विजयसिद्धिं षत्रुनाषाय फट्!!
13. सर्व षत्रु संहारः मूंगे की माला से लाल वस्त्र पहन, एक माला करें ।
मंत्रः ओम् ऐं हूँ क्लीं चामुण्डायै विच्चै !!


नए संवत एवं नवरात्रि का सभी राषियों पर प्रभाव इस प्रकार रहेगा-
मेशः धार्मिक कर्मों व शिक्षा में अधिक कार्य। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
बृशः व्यवसाय में वृद्धि, नौकरी में पदोन्नति, नेता हैं तो मंत्री बनने के योग।
मिथुनः चहुंमुखी विकास, बिजनेसमैन के कई नए आयाम खुलेंगे, विद्यार्थी विदेश जा सकते हैं।
कर्कः नई नौकरी, स्थानान्तरण, खर्च अधिक।
सिंहः सफलता, मान सम्मान बढ़ेगा, बड़े लोगों से लाभ।
कन्याः व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन व पदोन्नति।
तुलाः सरकारी या प्राइवेट कंपनी के खर्चे पर विदेष यात्रा, परिवार में वृद्धि।
बृष्चिकः नए काम की इच्छा, प्रापर्टी में वृद्धि या खरीद।
धनुः छात्रों को कैरियर में अप्रत्याषित सफलता, लक्ष्य की प्राप्ति सुगम।
मकरः परिवार में विवाह या अन्य मांगलिक कार्य संभव, विदेश से शुभ सूचना।
कुंभः किसी भी तरह का रिस्क ले सकते हैं, गड़ा, पड़ा, रुका धन मिलेगा।
मीनः देष व विदेष यात्रा से लाभ, मान सम्मान में वृद्धि।

Article Provided By: श्री मदन गुप्ता सपाटू






AstroShine.org- best Indian astrology site. we provide online astrological consultation with best astrologers and provide astrological gemstones.

Friday, 20 March 2015

क्या कहता है भारत का भविष्य विक्रमी संवत 2072 में ?

Astroshine.org परिवार की और से नवसंवत्सर की हार्दिक शुभकामनाए, जानिए नवसंवत्सर २०७२ आपके लिए कैसा रहेगा हमारे ज्योतिषविद श्री मदन गुप्ता सपटू जी द्वारा.



जैसे किसी व्यक्ति का भविष्य उसकी जन्म तिथि से आंका जाता है, ठीक उसी प्रकार किसी भी देश का भविष्य उसकी स्वतंत्रता प्राप्ति की तिथि और उसके संविधान लागू होने के समय के दृष्टिगत ही देखा जाता है। भारत का भविष्यफल भी ज्योतिषीय आधार पर  15 अगस्त 1947 , रात्रि 23 बजकर 59 मिनट और  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी,1950, 10:19 बजे ,नई दिल्ली के अनुसार ही देखा जाता है। इसके अलावा  अंगे्रजी के नए साल अर्थात पहली जनवरी और विक्रमी संवत के आरंभ पर  भी देश का भविष्य आंका जाता है । 

क्या कहता है कीलक नामक संवत 2072?

21 मार्च , 8 चैत्र, शनिवार को कीलक नामक नया विक्रमी संवत 2072 आरंभ हो रहा है जिसमें राजा शनि और मंत्री मंगल होंगे। जब भी संवत में राजा शनि होता है तो बेमौसम बरसात व बाढ़ अवश्य होती है और मौसम का मिजाज अप्रत्याशित तथा अकल्पनीय होता है जैसा कि इसका प्रभाव पहली मार्च से ही दिखना आरंभ हो गया था और मार्च में वर्षा तथा बर्फबारी के कई साल पुराने रिकार्ड टूट गए। शनि के कारण नए रोग व अजीबो गरीब बीमारियां उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इस साल स्वाईन फलू का दबदबा रहेगा। शनि ग्रह ,नेताओं में आपसी मतभेद, वैमनस्य, तनावपूर्ण संबंध, विक्षुब्ध वातावरण, विरोध , टकराव, अपमानित करने जैसे कृत्य करवाता है। दिल्ली और कश्मीर की सरकारों का जीवंत उदाहरण सामने है। इस्लामी बाहुल्य देशों में युद्घमय वातावरण के कारण तथा भारत के किसी भाग में  भी जनता का पलायन हो सकता है।

स्ंवत का मंत्री मंगल हो तो आतंकवाद, चोरी, आगजनी, लूट, अग्निकांड, विस्फोट, वायु दुर्घनाएं, रेल हादसे, हिंसक उपद्रव आदि की बहुतायत रहती हैं। इस बार राजा व मंत्री परस्पर एक दूसरे के शत्रु है, इस कारण धर्मिक उन्माद, हिंसक उपद्रव, संसद में कोहराम , किसी प्रिय नेता या प्रसिद्घ हस्ती से विछोह, भूकंप, बाढ़, मुस्लिम देशों के आतंक से ,शांति प्रिय देशों में अशांति होना, पेट्रेल, डीजल, सोने, गेहूं तथा अन्य पीले रंग की वस्तुओं की कीमतों में अचानक वृद्घि से मंहगाई बढऩे के आसार बने रहेंगे। पड़ोसी देश, कश्मीर, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विद्रोह, उपद्रव, युद्घ जैसी स्थिति मंत्री मंगल के कारण बन सकती है।



इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र का वास समुद्र में होने के कारण, बाढ़ , ज्वारभाटा, सुनामी , अतिवृष्टि जैसी हालत रहेगी। नव वर्ष का भविष्य इस तथ्य पर भी निर्भर करता है कि सूर्य आद्र्रा नक्षत्र में कब प्रवेश करेगा। इससे वर्षा एवं वायुमंडल की भविष्यवाणी की जाती है।  इस वर्ष यह योग 22 जून को 16 बजकर 46 मिनट पर बनेगा जिसके फलस्वरुप  मौसम अकल्पनीय तथा कहीं वर्षा कहीं सूखे जैसी हालत बनेगी।  दक्षिणी तटीय राज्यों को जुलाई के बाद सतर्क रहना चाहिए ताकि समुद्री तूफानों से जान माल की हानि न हो। कृषि उत्पादन अच्छा होगा।

14 जुलाई को गुरु सिंह राशि में आ जाने से कृषि उत्पाद बढ़ेगा, विदेशी निवेश में भी वृद्घि होगी। इस बार बुधवार को दीवाली होने से व्यापार वृद्धि, सुख समृद्घि, औद्योगिक उत्पादन, शेयर मार्किट, परमाणु ऊर्जा, शिक्षा आदि के क्षेत्रों में आशातीत सफलता मिलेगी।

READ MORE: Ruby The Gemstone of Love, Prosperity and Power

ग्रहण

इस साल , कुल 4 ग्रहण लगेंगे। 20 मार्च को सूर्य ग्रहण जो भारत में नहीं दिखेगा। चार अप्रैल को चंद्र ग्रहण दृश्य होगा। तेरह सितंबर का सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा और अंतत: 28 सितंबर का चंद्र ग्रहण आप देख सकेंगे। ग्रहण के आस पास भूकंप की आशंका रहेगी।

नव संवत पर अन्य ज्योतिषीय योग

  • शनिवार 14 मार्च, कृष्ण पक्ष की अष्टमी से शनि देव, बृश्चिक राशि में वक्री रहेंगे अर्थात नए साल पर शनि की वक्र दृष्टि ही रहेगी।
  • नए साल पर गुरु भी वक्री होंगे।
  • एक दिन पहले ,20 मार्च को सूर्य ग्रहण लग रहा है।
  •  नव संवत पर ही पंचक होगा। प्रथम चंद्रोदय मेष राशि में होगा।
  • नए साल की शुरुआत ही शनिवार को है।
  • नवरात्रे 8 दिन के होंगे


क्या कहता है 8 का अंक और इसका ग्रह शनि?

सर्वप्रथम हम अंकों के आधार पर देश का भविष्य फल आंकेंगे। यदि हम 15-8- 1947 के अंकों का योग करें तो 8 आता है। और इस साल के गणतंत्र दिवस की तिथि 26-1-2015 को जोड़ा जाए तो भी अंक 8 ही आता है। साल 2015 का योग भी 8 ही है। इसके अलावा यदि वर्तमान प्रधान मंत्री की जन्म तिथि देखें तो 17 सितंबर का मूलांक भी 8 ही आता है। उनकी अपनी कुंडली में लग्न का अंक भी 8 ही है। अंक शास्त्र में अंक 8 शनि ग्रह का परिचायक है।  आजकल शनि 8 नंबर की राशि बृश्चिक में ही गोचरवश विद्यमान हैं। नए साल में महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि 21 मार्च को आरंभ होने वाले कीलक नामक संवत 2072 का राजा और मंत्री दोनों ही शनि हैं। इसके अलावा नए संवत का पहला दिन भी शनिवार ही होगा। शनि ग्रह 2015 में भारत के लिए एक निर्णायक तथा मुख्य ग्रह होंगे जो देश के भविष्य में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसका प्रथम उदाहरण इसी बात से मिल जाता है कि एक शक्तिशाली देश के राष्ट्र्पति भारत के गणतंत्र दिवस पर पहली बार मुख्य अतिथि रहे जो राष्ट्र् के लिए एक गर्व की बात है। शनि के कारण भारत के लिए 2015 का वर्ष सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं प्रगतिदायक होगा।

शनि का संबंध देश के नेतृत्व, राजनीति, सत्ता परिवर्तन, लोहा, केमीकल, चिकित्सा, दवाई, विवाद, बीमारी, मजदूर, रियल एस्टेट, कोयला,, जमीन , जायदाद, कृषि, आकाश , स्पेस आदि से होता है। नए संयोग में शनि अष्टम भाव में होने के कारण धरातल  तथा आकाश दोनों से ही संबंधित होंगे । तेल, खनिज, अंडर पास, अंडर ब्रिज, मेट्रे  रेल, स्पेस, हवाई मार्ग आदि में विशेष प्रगति भारत के संदर्भ में होगी। यहां  ऋणात्मक फल यही रहेगा कि शनि ,मंगल की राशि में आकर आतंकवाद की घटनाओं में वृद्घि करता है । जहां यह न्याय का देवता होकर 2015 में नए नए अद्वितीय एवं असामान्य निर्णय न्यायालयों से करवाएगा वहां दुष्ट प्रकृति के लोगों को सजा भी देगा।



क्या कहती है गणतंत्र दिवस की कुंडली ?

66 वें गणतंत्र दिवस, 26-1-2015 की कुंडली में भी लग्न का अंक 8 ही है। बृश्चिक लग्न में शनि, शत्रुगत राशि में  मंगल के साथ ही 4- 10 का संबंध बना रहा है। इसके प्रभाव से देश का सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण अनिश्चित बना रहेगा। सत्ता और विपक्ष आरोप- प्रत्यारोप के चक्कर से बाहर नहीं आ पाएंगे। विदेशी निवेश के आयाम बढ़ेंगे। नदियों की सफाई और उन्हें जोडऩे, सिंचाई संबंधी योजनाएं चलेंगी। गुरु के कारण धार्मिक उन्माद, तीर्थ स्थलों का नवीनीकरण, सौंदर्य करण , रेल से जुड़ाव मुख्य मुदद रहेगा । सीमा पर तनाव, घुसपैठ, दल बदल, राजनीतिक पार्टियों के नवीन समीकरण ,प्राकृतिक प्रकोप, हवाई दुर्घटना या हाईजैकिंग जैसे विषय देश के सामने पूरा वर्ष छाए रहेंगे। शनि-मंगल की युति एक लोकप्रिय नेता से बिछुडऩा भी इंगित कर  रही है।

क्या कहती है स्वतंत्रता दिवस की कुंडली ?

इसी प्रकार 15 अगस्त 2015 को 69 वें वर्ष ,कन्या लग्न की कुंडली में मुन्था पंचम भाव में बनती है। प्रशासनिक भाव पर सूर्य- मंगल-शुक्र- शनि की दृष्टियां होने से प्रधान मंत्री कई जगह विवश दिखेंगे। भ्रष्टाचार के भी कई मामले सामने आएंगे। कई महत्वपूर्ण योजनाएं विपक्ष के कारण लागू नहीं हो पाएंगी। जम्मू - कश्मीर पर पकड़ ढीली रहेगी। धारा 370 का मसला जहां का तहां ही रह जाएगा।  धर्म संबंधी विवादित बयानों से सत्ता पक्ष परेशान रहेगा । आतंकवाद , जातीय हिंसा, आंतरिक विरोध भी परेशान रखेगा। परंतु सकारात्मक बात यह रहेगी कि देश आर्थिक रुप से आगे बढ़ेगा। अर्थव्यस्था मजबूत होगी। वित्तीय व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आएंगे जिससे एक आम आदमी लाभान्वित होगा।

हर परिप्रेक्ष्य से देखा जाए तो भारत का प्रभाव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा, साख बढ़ेगी, विश्वाकाश पर छाएगा, विश्व गुरुत्व की ओर अग्रसर होगा।

READ MORE:  Rudraksha the most powerful beads on the planet


नव संवत पर आप क्या करें उपाय ?

यदि नए साल ,पहली जनवरी या नए विक्रमी संवत , इस साल पर बैंक में नया खाता खेाला जाए या पुराने खाते में धन जमा कराया जाए तो धन में निरंतर वृद्धि होती है। इस दिन किया गया कोई भी नया निवेश कई गुणा बढ़ जाता है। आप नई बीमा पालिसी, म्युचुअल फंड , सोने आदि में पहले दिन धन लगा सकते हैं। इसके अलावा बैंक या घर के लॉकर में , लाल या पीले कपड़े में 12 साबुत बादाम या गिरियां बांध कर रख दिए जाएं तो भी आभूषणों में वृद्घि होती रहती है और उसमें कभी कमी नहीं आती। यह काफी समय से प्रमाणित प्रयोग हैं जो भारतीय परंपरा, आस्था एवं ज्योतिष का एक भाग हैं। इस दिन लोन एकाउंट में पैसा लौटाएं और किसी को उधार न दें न किसी से लें। फिर देखिए आपके यहां बरकत कैसे नहीं होती !

नवरात्रे तथा घट स्थापन ?

21 मार्च से ही चैत्र नवरात्रे आरंभ हैं जो 28 ताराख तक रहेंगे। तृतीया तिथि का क्षय होने से नवरात्रे 8 दिन के है।
घट स्थापना का मुहूर्त - प्रात: 8:15 से 9:45
दोपहर- 12:30 से एक बजे तक

                                                                         Article Provides By: Shree Madan Gupta spatu






Astroshine.org is the best portal to provide all astrological consultation online, we also provides all king of natural gemstone best price in India.